तेरी नज़र से खुद को देखूँ,
तो खूबसूरत महसूस करती हूँ।
तेरी बाहों के दायरे में,
इस दुनिया की बलाओं से, महफूज रहती हूँ।
मुस्कुराहटों से मेरी दोस्ती कुछ कम ही थी,
पर तेरी झलक भर मिले तो मुस्कुराने लगती हूँ।
तेरे साथ होने का खुमार कुछ यूं है मुझ पर,
कि अब हर वक्त तेरी याद में गुनगुनाने लगती हूँ।
Comments
Post a Comment