एक हौसला हर हार पर
बनाए खुद को ढाल हर वार पर
मेरी खामोशियों की पुकार पर
मौजूद है तू पास मेरे
सुकून है, तू है साथ मेरे।
मेरे क्रोध के प्रहार में
कुंठाओं के चौबार में
निरंतर अश्रुओं की धार में
संभाले हर हालात मेरे
सुकून है, तू है साथ मेरे।
#medhajoshiscribbles
Comments
Post a Comment